जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामियाबी, 3 आतंकी ढेर
आपको बता दें कि इस साल अब तक कुल 65 आतंकी मारे जा चुके हैं।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ 3 आतंकवादी मारे गए। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को जिले के यरवन जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी जिसके बाद वहां आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया। अधिकारी ने बताया कि अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए। आपको बता दें कि इस साल अब तक कुल 65 आतंकी मारे जा चुके हैं। वही आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन आल आउट भी जारी है। कश्मीर के शोपियां में आज तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ जारी है।सीआरपीएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साझा ऑपरेशन में 3 आतंकी ढेर हुए हैं। आतंकियों के पास से भारी तादाद में हथियार बरामद हुए हैं। इस साल जहां मार्च महीने तक 65 आतंकी ढेर किए जा चुके हैं जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 44 ही था। शोपियां में अभी कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है इस वजह से कार्रवाई अब भी जारी है। सुरक्षा के लिहाज से शोपियां में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। यही नहीं, कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में भी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और वहां भी कुछ आतंकियों के छुपे होने की आशंका है।बांदीपोरा और शोपियां में 23 मार्च को भी सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे गए थे। इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे, जिन्होंने 12 वर्ष के एक लड़के को बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी थी। पिछले साल सुरक्षा बलों ने साल भर में रेकॉर्ड 250 से अधिक आतंकी मारे थे और इस साल ये आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।