कांग्रेसी आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे, मोदी जी ‘गोली’ – सीएम योगी

मतदान से 11 दिन पहले होने जा रही जनसभाओं को काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समीकरण बनाने की कोशिशें सफल रहे इसके लिए पार्टी स्टार प्रचारकों के जरिए महौल तैयार करने में जुटी है।ज्ञात हो सीएम योगी का इस महीने यह तीसरा गाजियाबाद दौरा है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पश्चिमी यूपी की बड़ी लोकसभा सीट गाजियाबाद में जनसभा करने पहुंचे हैं। गाजियाबाद में घंटाघर रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और मोदी जी की सेना आतंकवादियों को ‘गोली’ और ‘गोला’ देती है। कांग्रेस के लोग मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों के साथ ‘जी’ लगाकर आतंकवाद को प्रोत्साहित करते हैं, यही अंतर है। बता दें, गाजियाबाद में सीएम योगी की दो जनसभाएं होना तय हुई थी लेकिन अब लोनी में होने वाली सभा तीन अप्रैल को तय की गई है। मतदान से 11 दिन पहले होने जा रही जनसभाओं को काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समीकरण बनाने की कोशिशें सफल रहे इसके लिए पार्टी स्टार प्रचारकों के जरिए महौल तैयार करने में जुटी है।ज्ञात हो सीएम योगी का इस महीने यह तीसरा गाजियाबाद दौरा है। इससे पहले छह मार्च को अचानक से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए वह सिकंदरपुर टर्मिनल पहुंचे थे। उसके बाद आठ मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कानपुर से सीधे जनसभा में पहुंचे थे।

Leave A Reply