चुनाव आयोग ने आजम खान और मेनका गांधी को प्रचार से रोका

मेनका गांधी 48 घंटे तो आजम खान 72 घंटे तक नहीं कर पाएंगे प्रचार

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : चुनाव प्रचार के दौरान गलतबयानी के चलते योगी आदित्यनाथ और मायावती के खिलाफ कार्रवाई के बाद चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को भी चुनाव प्रचार से रोक दिया है। मंगलवार सुबह 10 बजे से मेनका गांधी को 48 घंटे और और आजम खान को 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से रोका गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन दोनों नेताओं ने प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया है। बता दें कि आजम खान ने रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के अलावा अधिकारियों को ‘तनखैया’ करके संबोधित किया था। आजम खान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि अधिकारियों से डरने की जरूरत नहीं है।

 

 

Leave A Reply