हिमाचल प्रदेश : ओलावृष्टि से सेब की फसल को 39 करोड़ से ज्यादा का नुकसान !
जिला कुल्लू में 60 लाख और मंडी में 9.2 लाख की सेब की फसल तबाह हुई है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : सूबे के विभिन्न हिस्सों में बीते रविवार को हुई ओलावृष्टि से तीन जिलों में 39.69 करोड़ के सेब को क्षति होने का अनुमान लगाया गया है। फील्ड से बागवानी विभाग के पास पहुंची जिलों से क्षति आकलन रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है।राज्य के बागवानी निदेशक एमएल धीमान ने सोमवार को बताया कि अभी तक ओलावृष्टि से तीन जिलों में सेब की फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट पहुंची है। इस रिपोर्ट के अनुसार शिमला जिले में ओलावृष्टि से 39 करोड़ का नुकसान सेब की फसल को हुआ है।जिला कुल्लू में 60 लाख और मंडी में 9.2 लाख की सेब की फसल तबाह हुई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को भारी ओलावृष्टि होने से बागवानों खासकर सेब उत्पादकों को फसली नुकसान हुआ है। कई स्थानों में सेब के पेड़ों को भी क्षति हुई है।