अरब सागर में कमजोर हो रहा चक्रवाती तूफान ‘वायु’

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : चक्रवाती तूफान वायु अरब सागर में लगातार मंडरा रहा है। मौसम विभाग की ओर से दी गई नई जानकारी के मुताबिक गुजरात के द्वारका, भुज जैसे इलाकों में वायु का खतरा लगातार कम हो रहा है। आज सुबह साढ़े पांच बजे यह तूफान द्वारका से 260 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में और भुज से 360 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इसके अलावा वायु तूफान नालिया के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 280 किलोमीटर पर स्थित है। आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान वायु के और  कमजोर पड़ने की संभावना है।

Leave A Reply