नहीं रहीं शीला दीक्षित, 81 वर्ष की उम्र में हुआ निधन।

सेहत खराब हो होने के बाद उन्हें एस्‍कॉर्ट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : द‍िल्‍ली कांग्रेस की अध्‍यक्ष शीला दीक्षित का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सेहत खराब हो होने के बाद उन्हें एस्‍कॉर्ट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। पेसमेकर के ठीक से काम न करने पर शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। बता दें कि करीब दस दिन के इलाज के बाद सोमवार को ही वह अस्पताल से वापस घर लौटी थीं।देश की राजधानी दिल्ली की शीला दीक्षित मुख्यमंत्री भी रहीं थीं। शीला का जन्म 31 मार्च, 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। इसके बाद 2014 में शीला दीक्षित को केरल का राज्‍यपाल बनाया गया था। हालांकि इसके बाद इन्‍होंने 25 अगस्‍त, 2014 को उन्‍होंने राज्‍यप ाल के पद से इस्‍तीफा दे दिया था।

हालांकि, उन्हें भाजपा के मनोज तिवारी के सामने हार का सामना करना पड़ा था। शीला 1984 से 1989 तक कन्नोज लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई थीं। 1986–1989 तक वे केंद्रीय मंत्री भी रहीं। शीला दीक्षित ने पहली बार 1984 में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ा था। यहां उन्होंने सपा के छोटे सिंह यादव को हराया था। 1984 से 1989 तक सांसद रहने के दौरान वे यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वीमेन में भारत की प्रतिनिधि रह चुकी हैं। इसके बाद 1998 में वे नई दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं और 2013 तक इस पद पर रहीं।

Leave A Reply