उन्नाव दुष्कर्म केस में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी ने किया निष्काषित।

छात्राओं को हेल्पलाइन की जानकारी दे रहे बाराबंकी के पुलिस अधिकारी सकते में रह गए जब एक छात्रा ने उनसे पूछा कि शिकायत करने पर एक्सीडेंट करा दिया गया तो क्या होगा?

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : उन्नाव दुष्कर्म के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गुरुवार को पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। कुलदीप उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से विधायक है। दुष्कर्म मामले में कुलदीप उत्तरप्रदेश में सीतापुर की जेल में बंद है। मामले में प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार निशाना साध रही हैं। छात्राओं को हेल्पलाइन की जानकारी दे रहे बाराबंकी के पुलिस अधिकारी सकते में रह गए जब एक छात्रा ने उनसे पूछा कि शिकायत करने पर एक्सीडेंट करा दिया गया तो क्या होगा? 28 जुलाई को पीड़िता का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इसमें पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गई थी। जबकि पीड़िता और उसके वकील गंभीर रुप से घायल हो गए थे। पीड़िता हादसे के चौथे दिन लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में वेंटीलेटर पर है। इस मामले को लेकर लगातार विपक्ष भाजपा को घेर रहा था और आरोपी विधायक को पार्टी से बाहर करने की मांग कर रहा था। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा था कि विधायक कुलदीप सेंगर को पहले ही भाजपा से निलंबित किया जा चुका है। जब तक सीबीआई की जांच चल रही है, विधायक कुलदीप पार्टी से निलंबित रहेंगे। कुलदीप पहली बार 2002 में बसपा के टिकट पर उन्नाव सदर सीट से विधायक चुना गया था। इसके बाद 2007 में इसी जिले की बांगरमऊ और 2012 में भगवंतनगर सीट से सपा का विधायक रहा। 2017 में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कुलदीप ने भाजपा का दामन थाम लिया। बीते 17 सालों से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का इलाके में खास दबदबा है। यही वजह रही कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खुद साक्षी महाराज जेल में उससे मिलने पहुंचे थे। मामला के तूल पकड़ने के बाद कुलदीप सिंह का रसूख भी उनकी रक्षा नहीं कर पाया

Leave A Reply