राहुल गाँधी का बयान-सरकार कर रही अपनी शक्तियों का दुरूपयोग ।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा सरकार कर रही संविधान का उल्लंघन ।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर मामले पर सरकार के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि कभी भी राष्ट्रीय एकीकरण एकतरफा कार्रवाई के जरिए जम्मू-कश्मीर को तोड़कर, चुने हुए प्रतिनिधियों को कैद करके और संविधान का उल्लंघन करके नहीं किया गया था । यह देश अपने लोगों द्वारा बनाया गया है, न कि भूमि के टुकड़ों के द्वारा… विधायी शक्ति का इस तरह के दुरुपयोग से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। देश लोगों से बनता है । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प पेश करते हुए कहा कि भारत के राष्ट्रपति की घोषणा है कि उनके आदेश के बाद अनुच्छेद-370 के सभी प्रावधान जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होंगे। राज्यसभा के बाद इस विधेयक को यहां लाया गया है। जम्मू-कश्मीर का मसला राजनीतिक नहीं है। यह कानूनी विषय है। भारत के संविधान में बहुत साफ है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद-1 के सारे अनुच्छेद लागू हैं। इसके मुताबिक भारत सभी राज्यों का संघ।अनुच्छेद 370 हटाने के केद्र के फैसले के समर्थन में आए कांग्रेस नेताओं पर भड़के गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जिन लोगों को इतिहास या कांग्रेस के इतिहास की जानकारी नहीं है। उनसे मुझे कोई लेना देना नहीं है। ऐसे लोग पहले जम्मू-कश्मीर और कांग्रेस का इतिहास पढ़ लें इसके बाद कांग्रेस में रहें। राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कार्यकारी शक्तियों का दुरुपयोग किया गया है। राहुल ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों को जेल में डाल कर संविधान का उलंघन किया गया हैं ।