‘मुख्यमंत्री निराश्रित-गोवंश सहभागिता योजना’ के तहत अब किसानो को मिलेगा प्रतिदिन 30 रुपये ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों को निराश्रित गोवंश देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी हैं ।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : बता दे कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सहमति बनी हैं। इसमें मुख्य रूप से इच्छुक किसानों को निराश्रित गोवंश देने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके तहत गोवंश को लेने वाले इच्छुक किसानों को 30 रुपये प्रतिदिन यानी 900 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि कैबिनेट में ‘मुख्यमंत्री निराश्रित-गोवंश सहभागिता योजना’ के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ। निराश्रित गोवंश को इच्छुक किसानों-पशुपालकों या अन्य किसी व्यक्ति को सुपुर्द किया जाएगा। यूपी में अभी 523 पंजीकृत गौशाला हैं, जिन्हें राज्य सरकार अनुदान दे रही है। इस योजना के प्रथम चरण में एक लाख गोवंश को सुपुर्द किया जाना है। इस पर 109 करोड़ 50 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। डीएम के अगुवाई  में 30 रुपये प्रतिदिन प्रति गोवंश गोपालक-किसान को प्रदान किया जायेगा ।

Leave A Reply