प्रधानमंत्री ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि , नम हुई आखें ।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुषमा स्वराज के निधन के बाद घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुषमा स्वराज के निधन के बाद उनके घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं । पीएम मोदी ने उनके घर पर उनके पति स्वराज कौल से मुलाकात की और संवेदना प्रकट की। इस दौरान सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन कर प्रधानमंत्री भावुक भी हो गए ।भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में एम्स में निधन हो गया । मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद बेहद नाजुक हालत में उन्हें रात 9 बजे एम्स लाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। देश और दुनिया के कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। सुबह से ही लोग उनके आवास पर अंतिम दर्शन को पहुंच रहे हैं। बता दे कि आज दोपहर 3 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।