कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक आज,अध्यक्ष को लेकर होगा फैसला ।
कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के चयन के लिए कार्यसमिति की बैठक आज शनिवार को करने जा रही हैं ।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : बता दें कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के चयन के लिए कार्यसमिति की बैठक आज शनिवार को करने जा रही हैं । इसमें पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर विभिन्न नेताओं के साथ व्यापक चर्चा की जाएगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी अध्यक्ष, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव और सभी सांसद हिस्सा लेंगे। सीडब्ल्यूसी आखिरकार निर्णय लेगा। इससे पहले, सिंघवी ने कहा था, “बैठक में ऐसे अध्यक्ष का चयन होना चाहिए जो सबको साथ लेकर चलने की योग्यता रखता हो। जिस तरह वेटिकन में उत्तराधिकारी का चयन एक बंद कमरे में हो जाता है। ठीक उसी प्रकार कांग्रेस के अध्यक्ष का चयन भी कल हो ही जाना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने कहा था कि अगर प्रियंका पार्टी अध्यक्ष बनती हैं तो वे कैडर में अधिक जोश भर सकती हैं। उनमें लोगों को एकजुट करने की ताकत है। नेतृत्व तय करने में देरी से पार्टी को नुकसान हुआ है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि पार्टी की कमान किसी युवा नेता के हाथों में ही दी जाना चाहिए। शशि थरूर ने कहा था- प्रियंका का नाम अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में होगा या नहीं, यह फैसला गांधी परिवार ही करेगा। हालांकि, इस मामले पर प्रियंका ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरा नाम अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में ना गिना जाए। इससे पहले भी केसी वेणुगोपाल ने बताया था कि सीडब्ल्यूसी की बैठक 10 अगस्त को होगी। इसमें पार्टी अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। बता दें कि अध्यक्ष के चुनाव में हुई देरी का कारण कर्नाटक में राजनीतिक हलचल को बताया जा रहा हैं ।