अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा ।
बता दें की नेशनल कॉन्फ्रेंस अनुच्छेद 370 पर राष्ट्रपति के आदेश के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट ।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :बता दें की नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अनुच्छेद 370 पर राष्ट्रपति के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैं । नेशनल कॉन्फ्रेंस ने न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 को ‘असंवैधानिक’ घोषित करने के संबंध में निर्देश जारी करे। उच्चतम न्यायालय में यह याचिका पार्टी के नेता मोहम्मद अकबर लोन और हसनैन मसूदी ने दायर की है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के अलावा जम्मू और कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन को चार अगस्त की रात को नजर बंद कर लिया गया था। इसके अगले दिन सरकार ने राज्यसभा में 370 के पहले खंड को छोड़कर बाकी के खंड को समाप्त करने और इसे दो हिस्सों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने के प्रस्ताव को पेश किया था। जिसे उच्च सदन की मंजूरी मिल गई थी। छह अगस्त को इस बिल को लोकसभा से भी मंजूरी मिल गई है। इससे पहले आठ अगस्त को उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 370 पर राष्ट्रपति के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। न्यायालय ने याचिकाकर्ता से कहा था कि अनुच्छेद 370 पर राष्ट्रपति के आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर नियत समय में सुनवाई होगी। इस याचिका को वकील मनोहर लाल शर्मा ने अदालत में दायर किया था। न्यायमूर्ति एनवी रमाना की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले को उचित पीठ के सम्मुख रखने की बात कहीं हैं ।