ब्रिटेन के कंजर्वेटिव पार्टी के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसद में बहुमत खोया।

लिबरल ने एक बयान में कहा कि ब्रैकनेल सांसद फिलिप ली के पार्टी में शामिल होने से हम खुश हैं। कंजरवेटिव पार्टी के नेता बोरिस जॉनसन ने हाल ही में प्रधानमंत्री की रेस में जेरेमी हंट को हराया था।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : ब्रेग्जिट मुद्दे पर ब्रिटेन की राजनीति ने नया मोड़ ले लिया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मंगलवार को ब्रेग्जिट मुद्दे को लेकर लिबरल डेमोक्रेटेस से पिछड़ गए हैं। ब्रेग्जिट पर वोटिंग से पहले उनके सांसद फिलिप ली यूरोपिय संघ के समर्थक लिबरल डेमोक्रेट्स में शामिल हो गए। इसके साथ ही जॉनसन ने संसदीय बहुमत भी खो दिया। लिबरल ने एक बयान में कहा कि ब्रैकनेल सांसद फिलिप ली के पार्टी में शामिल होने से हम खुश हैं। कंजरवेटिव पार्टी के नेता बोरिस जॉनसन ने हाल ही में प्रधानमंत्री की रेस में जेरेमी हंट को हराया था। ब्रिटेन का प्रधानमंत्री नियुक्‍त होने के बाद जॉनसन ने कहा था कि ब्रेग्जिट संभव होकर रहेगा। यह 31 अक्‍टूबर की निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत ही पूरा होगा। समय आ गया है। ब्रेग्जिट अब दूर नहीं। ब्रिटेन के लोगों को ब्रेग्जिट के बगैर भी तैयार रहने की जरूरत है। यूरोपियन यूनियन के साथ ब्रेग्जिट डील कराने में नाकाम रहने पर 7 जून को थेरेसा मे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। ब्रिटेन की राजनीति में इस नए मोड़ के बाद ब्रेग्जिट फैसले पर अब एक बार फिर से प्रश्न चिह्न लग गया है।

Leave A Reply