‘खालिस्तानियों का पाकिस्तान प्रेम: ब्रिटेन में इमरान को दिया ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’।
इमरान खान को ब्रिटेन के कुछ सिख संगठनों द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है। हैरत की बात यह है कि इन संगठनों में खालिस्तान समर्थक माना जाने वाला संगठन सिख फेडरेशन-यूके भी शामिल है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : खालिस्तानी आतंकियों पाकिस्तान की शाह का सबूत सामने आ ही जाता है। खालिस्तानी समर्थकों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को ब्रिटेन के कुछ सिख संगठनों द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है। हैरत की बात यह है कि इन संगठनों में खालिस्तान समर्थक माना जाने वाला संगठन सिख फेडरेशन-यूके भी शामिल है। दरअसल, इमरान खान को यह अवार्ड करतारपुर गलियारे के लिए दिया गया है। सिख संगठनों का मानना है कि करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक जाने के लिए करतारपुर गलियारा खोलकर इमरान खान ने दुनिया भर के सिखों का दिल जीत लिया है। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक गुरु नानक के 550वें प्रकाशोत्सव पर लंदन के सिटी हाल में आयोजित एक समारोह में इमरान खान की तरफ से साहबजादा जहांगीर ने यह पुरस्कार ग्रहण किया है। इस समारोह में साहबजादा ने भारत का भी जिक्र कर दिया। जहांगीर ने इमरान की तरफ से अवार्ड के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि करतारपुर गलियारा पाकिस्तान की तरफ से शांति का एक पैगाम है और भारत के साथ सांस्कृतिक संबंध बहाल करने के लिए सिख समुदाय के साथ पाकिस्तान सेतु बनाना चाहता है। इस दौरान जहांगीर ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने सिर्फ आठ महीने के अंदर करतारपुर परियोजना को पूरा कर दिया और यह ‘इमरान खान के कारण संभव हो सका’ है। इस समारोह में लंदन असेंबली के सदस्य ओंकार सहोस्ता, लंदन के महापौर सादिक खान, उप महापौर डेबी वीक्स-बर्नार्ड, लेबर पार्टी नेता प्रीत कौल गिल के अलावा कई नेता शामिल हुए।