पुलिस को मिली CCTV फुटेज, गला कटने के बाद सीढ़ियों पर रेंग रहा था प्रद्युम्न

8 सितंबर को गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के प्रद्युम्न की हत्या की पूरी कहानी कहती हुई सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई है। इस फुटेज में प्रद्युम्न के स्कूल आने से उसके टॉयलेट जाने और फिर बस कंडक्टर के टॉयलेट में जाने की पूरी घटना कैद है। प्रद्युम्न की हत्या के बाद से ही पुलिस, स्कूल प्रशासन और अभिभावकों की तरफ से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं लेकिन अब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बहुत कुछ साफ कर रही है। एसआईटी ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर उसकी जांच की। जिसमें टॉयलेट के बाहर लगे एक कैमरे में प्रद्युम्न की हत्या के दौरान की तस्वीरे कैद हैं।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सुबह 7.40 पर रेयान इंटरनेशनल स्कूल की बस परिसर में पहुंचती है, बस में हत्यारोपी कंडक्टर अशोक कुमार भी है। बच्चे बस से उतरकर अपनी-अपनी अपनी कक्षाओं में चले जाते हैं। बस पार्क करने के बाद कंडक्टर अशोक स्कूल के मेनगेट से अंदर दाखिल होता है और सीधे उस टॉयलेट की तरफ बढ़ जाता है। वो 7:50 पर टॉयलेट जाता है। प्रद्युम्न 7:55 पर स्कूल में दाखिल होता है।

सुबह 7.55 पर प्रद्युम्न और उसकी बहन को उसके पिता वरुण स्कूल के मेनगेट पर छोड़ते हैं और चले जाते हैं। दोनों स्कूल के मेनगेट से अंदर आते हैं। प्रद्युम्न की बहन अपनी क्लास की तरफ चली जाती है और प्रद्युम्न टॉयलेट में जाता है। अभी अशोक टॉयलेट में ही है। इसके तकरीबन 5 मिनट बाद अशोक टॉयलेट से बाहर निकलता है। करीब 8:10 पर अशोक टॉयलेट से निकलता है। इसके बाद दिखता है घायल प्रद्युम्न।

टॉयलेट से अशोक के बाहर चले जाने के कुछ पल बाद ही प्रद्युम्न एक हाथ से अपने गले को पकड़ कर टॉयलेट से बाहर की तरफ रेंगता हुआ दिखाई पड़ता है। खून से लथपथ प्रद्युम्न खुद अपनी गर्दन पकड़कर जमीन पर घिसटता है। इस हाल में प्रद्युम्न को स्कूल का माली देखता है तो मदद के लिए चिल्लाता है।

Leave A Reply