(न्यूज़लाइवनाउ-Rajasthan) राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में शंभूपुर के पास एक क्रूजर गाड़ी सीधा जाकर खड़े हुए ट्रेलर में जा टकरा गई जिससे 9 लोगों की मौत हो गई और साथ कई लोग घायल हो गए.
हादसे में जितने भी लोग थे सभी महाराष्ट्र के निवासी थे जो कि राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए गए थे. बताया जा रहा कि ये हादसा वाहन चलाने वाले को नींद की झपकी के कारण हुआ.
राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे में रविवार के दिन ये हादसा हुआ था. बताया जा रहा है कि मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे.
4 गाड़ियों में सवार था परिवार
सूत्रों से जानकारी मिली कि सभी श्रद्धालु 4 गाड़ियों में सवार थे जिनमें कुल 36 लोग थे. सभी यात्री एक ही परिवार के हिस्सा थे जिनमें से 9 लोगों की मौत हो गई थी और आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे. चारों गाड़ियों में से 3 गाड़ियां पीछे रह गई थीं और एक क्रूजर गाड़ी आगे चली गई और सीधा जाकर खड़ी हुई ट्रेलो से टकरा गई. टक्कर से लोग गाड़ी के अंदर ही फंस गए.
हादसे के दौरान एसपी और उनके साथ पुलिस अधिकारी मौके पे पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घायल लोगों का इलाज जारी है वहीं परिवार के एक पीड़ित ने बताया कि, “म खाटू श्याम से धार की ओर जा रहे थे। रास्ते में हमारी दो गाड़ियां पीछे रह गईं, जबकि तीन गाड़ियां आगे निकल गईं। इसी दौरान हमारे समूह में शामिल एक महिला का फोन आया कि हादसा हो गया है। इसके बाद हम तुरंत घटनास्थल की ओर पहुंचे।”
Comments are closed.