प्रणव ने कहा कि ‘मुझे लगा था सोनिया गांधी मुझे पीएम और मनमोहन को राष्ट्रपति बनाएंगी’

मीडिया सूत्रों  के अनुसार जून 2012 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात करने के बाद प्रणब मुखर्जी को लगा था कि मनमोहन सिंह का नाम राष्ट्रपति पद के लिए पेश किया जाएगा और ऐसे में उनके नाम का चुनाव प्रधानमंत्री पद के लिए किया जाएगा.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपनी आत्मकथा के तीसरे खंड ‘द कोएलिशन ईयर्स 1996-2012’ में इस बात का उल्लेख किया है जिसका विमोचन शुक्रवार को दिल्ली में किया गया.

अख़बार के अनुसार, प्रणब मुखर्जी ने लिखा है कि सोनिया गांधी ने उनसे कहा था, “आप इस पद के लिए सबसे बेहतर दावेदार हैं, लेकिन आप सरकार में एक ज़िम्मेदार भूमिका निभा रहे हैं तो क्या आप ऐसे में कोई दूसरा नाम सुझा सकते हैं.”

वो लिखते हैं कि इस मुलाक़ात के बाद उन्हें लगा कि उन्हें यूपीए की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा.

Image result for सोनिया मनमोहन

मीडिया ख़बर के अनुसार, किताब के विमोचन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रणब मुखर्जी प्रधानमंत्री पद के लिए बेहतर उम्मीदवार थे लेकिन उन्हें यह ज़िम्मेदारी नहीं दी गई और प्रणब मुखर्जी को पूरा हक है कि वो इसकी शिकायत करें.

हालांकि मनमोहन सिंह ने कहा कि वो ये भी जानते हैं कि प्रणब मुखर्जी जानते थे कि इस मामले में मेरी अपनी कोई मर्ज़ी नहीं थी.

मीडिया ख़बर के अनुसार 2008 मुंबई बम धमाकों के बाद उस वक्त विदेश मंत्री रहे प्रणब मुखर्जी ने भारत के दौरे पर आए पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को प्रेस कॉन्फ्रेंस से बुला कर तुरंत वापस अपने देश लौट जाने को कहा.

 

Leave A Reply