भारत के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने के लिए है खास प्लान- मिशेल सेंटनर

मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जल्द ही 3-3 मैच की वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे यहां 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में और उसे उसकी धरती पर हराना बड़ी चुनौती है।

हालांकि न्यूजीलैंड सीमित ओवरों के क्रिकेट में बढिय़ा टीम मानी जाती है और वह उलटफेर करने में सक्षम है। इस बीच न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर ने कहा है कि भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ सफलता हासिल करने के लिए वे खास योजना पर काम करना चाहते हैं। भारत के खिलाफ गेंदबाजी इसलिए मुश्किल है क्योंकि वे स्पिन के खिलाफ काफी अच्छा खेलते हैं।

वे स्पिन का सामना करते हुए बड़े हुए हैं। मैं सब कुछ सामान्य रखने की कोशिश करूंगा। गेंद को विकेट पर थोड़ी तेज गति से फेंको और बल्लेबाजों से गलती करवाओ। अगर आप कुछ खाली गेंद निकाल देते हो और इस तरह से दबाव बनाते हो, तो आपको विकेट मिल सकते हैं। हम ऐसा करने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave A Reply