हिमाचल: अचानक टूटा पुल, झूल गया ट्रक, 6 जख्मी

चंबा
हिमाचल प्रदेश के चंबा कस्बे को पंजाब के पठानकोट से जोड़ने वाला कंक्रीट का बना महत्वपूर्ण पुल गुरुवार को धराशायी हो गया। इस हादसे में छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को पंडित जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जब यह हादसा हुआ, उस वक्त एक कार, एक मिनी ट्रक और एक बाइक पुल पर से गुजर रही थी। जैसे ही पुल धराशायी हुआ, मोटरसाइकिल नदी में गिर गई। वहीं कार और मिनी ट्रक पुल पर ही फंस गए। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच बना यह पुल किस कारण गिरा, यह अभी पता नहीं चला है। दोहरी लेन वाला यह पुल चंबा से छह किलोमीटर और शिमला से 450 किलोमीटर की दूरी पर परेल में है। ईंट लदा एक मिनी ट्रक इस टूटे हुए पुल में अब भी फंसा है।

चंबा के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा, ‘हमने जांच का आदेश दिया है। घायलों को चंबा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रावी नदी पर बने इस पुल में टकराकर मिनी ट्रक सहित चार वाहन फंसे हुए हैं।

एक करोड़ में बना था ब्रिज…

15 साल पुराने इस ब्रिज का निर्माण नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने करवाया था. बताया जा रहा है कि इसके निर्माण में करीब एक करोड़ खर्च हुए थे. उस वक्त इसके डिजाइन को लेकर काफी आलोचना भी हुई थी, लेकिन किसी आला अफसर ने ध्यान नहीं दिया.

Leave A Reply