नई दिल्ली
भारत-न्यू जीलैंड के बीच पुणे वनडे से ठीक कुछ घंटे पहले पिच को लेकर किए गए क्यूरेटर के स्टिंग में फंस गये है। पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर पिच के बारे में खुलासा करके बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा था कि इस मामले के सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस मैच को कैंसल भी कर सकता है, हालांकि इस विवाद के बाद मैच को रद्द नहीं किया गया। इस बारे में बीसीसीआई प्रेसिडेंट सीके खन्ना ने कहा- हमारे क्यूरेटर ने पिच की जांच की। उसने कहा पिच ठीक है। मैच होगा।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर ने पिच की तैयारी को लेकर गोपनीय जानकारी उसके कैमरे के सामने उजागर कर दी हैं। इस बीच पिच क्यूरेटर पांडुरंग को सस्पेंड कर दिया गया है।
स्टिंग ऑपरेशन विडियो में पिच क्यूरेटर ने कहा कि जो पिच हमने तैयार की है, उसपर 337 रनों तक का स्कोर हो सकता है। इसे आराम से चेज किया जा सकता है। यही नहीं, स्टिंग कर रहे रिपोर्टर के कहने पर पांडुरंग उसे पिच दिखाने को भी राजी हो गए। बता दें कि बीसीसीआई के नियमानुसार, मैच से पहले पिच पर कप्तान और कोच के अलावा कोई भी नहीं जा सकता।