शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की लाडली बेटी मीशा 14 महीने की हो चुकी हैं. इस मौके पर मम्मी मीरा ने इंस्टाग्राम मीशा के साथ एक क्यूट-सी फोटो शेयर की है. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
इस तस्वीर में मीरा ने अपनी प्रिंसेस मीशा को गोद में लिया हुआ है. जिसमें मीशा मम्मी के कंधों में सोती हुई नजर आ रही है. फोटो के ऊपर कैप्शन लिखा है- आज बेबी गर्ल मीशा 14 महीने की हो गई है.

जबसे शाहिद और मीरा के घर पर नन्हीं परी मीशा आई हैं, तभी से घर में खुशियां छाई हुई हैं. मीशा के जिंदगी में आने से ये दोनों काफी खुश हैं. मीरा हमेशा से ही बेटी के प्रति अपने प्यार और केयर को लेकर बातें करती हैं. वह अपनी मदरहुड फीलिंग्स को सभी के सामने दिल खोलकर रखती हैं.