शामगढ़ क्षेत्र में रेल पटरी के पास आग लगने से कई ट्रेनें विलंब से चली

शामगढ़ (मंदसौर)। मुंबई-दिल्ली रेलमार्ग पर ग्राम डकनिया व डाढ़देवी के बीच पटरी के पास घास में आग लग गई।

इससे अप लाइन पर अमृतसर-मुंबई स्वर्ण मंदिर मेल, जोध्ापुर-इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस, मथुरा-बड़ोदरा लोकल सहित कई ट्रेनें 3-4 घंटे विलंब से चली।

रेलवे परिवहन अधिकारी रामअवतार बी वर्मा ने बताया कि डकनिया व डाढ़देवी रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरियों के आसपास शुक्रवार दोपहर 3 बजे घास में आग लगने से रेल यातायात प्रभावित हुआ।

बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। पश्चात यातायात प्रारंभ हुआ। शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर अप लाइन पर दोपहर बाद आने वाली सभी ट्रेनें 3-4 घंटे तक विलंब से आई।

Leave A Reply