LIVE: IND Vs NZ- टीम इंडिया 250 रन के पार, रोहित और विराट की धुआधार बैटिंग

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 41 ओवर में 1 विकेट गंवा कर 257 रन बना लिए हैं. विराट कोहली (94 रन) और रोहित शर्मा (145 रन) क्रीज पर हैं. रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 15वां शतक पूरा कर लिया है.

स्कोरबोर्ड LIVE

टीम इंडिया के विकेट्स

एक बार फिर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी. लेकिन, उसको वह बड़ी पार्टनरशिप में नहीं बदल पाए. भारतीय टीम को पहला झटका 7वें ओवर में 29 रन के स्कोर पर लगा. जब शिखर धवन को टीम साउदी ने केन विलियमसन के हाथों कैच आउट करा दिया. धवन 14 रन बनाकर आउट हुए.

इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. दोनों ही टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कुलदीप यादव को उनके होम ग्राउंड पर मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.दोनों ही टीमों के लिए यह ‘मैच करो या मरो’ का है.

ग्रीन पार्क में भारतीय टीम का रिकॉर्ड

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में अगर टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो वह बहुत शानदार रहा है. भारतीय टीम ने कानपुर में अब तक 13 वनडे मुकाबले खेले है जिसमें से 9 मैचों में उन्हें जीत मिली है, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया आखिरी बार यहां साउथ अफ्रीका से साल 2015 में भिड़ी थी. इस मैच में भारत को रोहित शर्मा की शानदार 150 रनों की पारी के बावजूद 5 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा था.

टीमें:

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एम एस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, यजुवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कोलिन मुनरो, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी और रॉस टेलर.

Leave A Reply