J&K: बांदीपुरा में मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर, एक पुलिसकर्मी भी शहीद

श्रीनगर(29 अक्टूबर): जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में सेना के ऑपरेशन में दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर हो गए हैं। ऑपरेशन में एक पुलिस कांस्टेबल भी शहीद हुआ है। हाजिन के मीर मोहल्ला में अब भी फायरिंग जारी है।

– सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया गया है। इनमें से एक पाकिस्तानी आतंकी का नाम अली बताया जा रहा है।

– इस दौरान फायरिंग में गोली लगने से एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गया है। शहीद एसओजी जवान का नाम जहीर अहमद बताया जा रहा है। ऑपरेशन अब भी जारी है।

Leave A Reply