– “एक तरफ हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। बेनामी संपत्ति, जिन्होंने जमाकर, छिपाकर, दूसरों के नाम पर संपत्ति रखी है। कांग्रेस के कई नेता होंगे, किसी ने ड्राइवर-रसोइए के नाम पर मकान बनाकर रखा होगा। ये जनता के पैसे हैं, जनता से लूटे गए पैसे हैं। वो पैसे जनता के ही काम आने चाहिए और हम देश को लूटने वालों का चुन-चुनकर हिसाब करने में लगे हुए हैं और सफाई करके रहेंगे।”
– “हमारी मंडी की माताओं-बहनों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसी जिले से राजनीति और भ्रष्टाचार का सफाई अभियान भी शुरू होगा। और, उतनी ही अच्छी तरह से चलेगा, जैसे स्वच्छता अभियान चला।”
– “हमारा सामान्य आदमी कानून के हिसाब से चलता है, मुसीबत में जिंदगी काट लेता है, लेकिन गलत रास्ते पर नहीं जाता।”
– “हिमाचल का डंका भी दुनिया में बजना चाहिए। अगर ये सपना पूरा करना है तो तीन-चौथाई बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाइए। पूरा हिंदुस्तान हिमाचली जनता की ताकत का लोहा मान ले। भारत के अंदर हर कोने में हिमाचली लोगों का गुणगान आम बात बन जाएगी।”
– “मैं केवल बीजेपी को जिताइए, ये नहीं कहने आया हूं, मैं आपके पास तीन-चौथाई बहुमत मांगने आया हूं।”
– “कांग्रेस पार्टी को जब तक आप सजा नहीं दोगे, वो पार्टी सुधरेगी नहीं।”
– “5 राक्षसों को पनपने का अवसर यहां की कांग्रेस सरकार ने दिया है। क्या फिर से एक बार देवभूमि को राक्षसों से मुक्त करना है या नहीं। ये 5 राक्षस हिमाचल को मिट्टी में मिलाने पर तुले हैं। अब आपको फैसला करना है कि इन राक्षसों से राज्य को मुक्ति दिलाना है या नहीं।”
ये पांच राक्षस हैं: पहला- एक राक्षस खनन माफिया जो भू-संपदा को लूट रहा है। दूसरा राक्षस वन माफिया जो जंगलों को काट रहा है, लूट रहा है। तीसरा: ड्रग्स, जो पीढ़ी को खत्म कर रहा है। चौथा: ट्रांसफर माफिया और पांचवां: टेंडर माफिया।
नतीजे: 18 दिसंबर
कुल सीटें: 68
– बीजेपी ने दो बार सीएम रह चुके प्रेम कुमार धूमल को सीएम कैंडिडेट बनाया है। वहीं, इस चुनाव में कांग्रेस वीरभद्र सिंह के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। दोनों पांचवीं बार सीएम के तौर पर आमने-सामने हैं। इससे पहले 1998, 2003, 2007 और 2012 में ये दोनों अपनी-अपनी पार्टी से मैदान में थे।
| साल | कांग्रेस | भाजपा | अन्य |
| 1990 | 9 | 46 | 13 |
| 1993 | 52 | 8 | 8 |
| 1998 | 31 | 31 | 6 |
| 2003 | 43 | 16 | 9 |
| 2007 | 23 | 41 | 4 |
| 2012 | 36 | 26 | 6 |