कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर कर दी मां-बाप और बहन की हत्या, कुल्हाड़ी से दौड़ा-दौड़ाकर काटा

त्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पुत्र ने डांट फटकार के बाद पिता, माता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। वह इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): आजमगढ़ में रविवार तड़के तीन बजे डांट-फटकार से नाराज एक युवक ने सोते वक्त कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दौड़ा-दौड़ाकर तीनों को कुल्हाड़ी से काट डाला। पिता का शव बरामदे में, मां का दरवाजे पर और बहन का बगल के खेत में मिला। वह इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार देर रात ढाई बजे के आसपास की है, जब कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव के निवासी भानु प्रताप सिंह (48), सुनीता (45), राशि (12) सोए हुए थे और बेटा राजन सिंह ने उसी दौरान कुल्हाड़ी से तीनों की हत्या कर दी और फरार हो गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित पुलिस के तमाम आला अफसर मौके पर पहुंच गए है। मौके पर खोजी स्वान टीम को भी बुलाया गया है। इस बात की सूचना जैसे ही राजन सिंह की बड़ी बहन रानी सिंह को मिली वह आजमगढ़ में अपने बड़े पिता के यहां शादी की तैयारी में गई थी। पीड़ित भानु प्रताप सिंह तीन भाई हैं। भानु प्रताप सिंह, उदय सिंह, भूपत सिंह। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। ग्रामीणों से जो जानकारी मिली उसके अनुसार राजन ने एक बोरी गेहूं चोरी करके बेच दिया था। इस पर नाराज होकर पिता भानु प्रताप सिंह और उनकी माता सुनीता सिंह ने उसे डांट फटकार लगाई थी। लोगों को आशंका है कि शायद इसी डांट फटकार के बाद बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है । फरार हत्यारोपी राजन सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की है।

Comments are closed.