BCCI को उम्मीद, कल होगी हजारों करोड़ की कमाई

मुंबई
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण के लिए सोमवार को मीडिया अधिकारों (मीडिया राइट्स) के लिए होने वाली नीलामी से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अप्रत्यशित कमाई की उम्मीदें हैं। इस नीलामी प्रक्रिया में विश्व की कई शीर्ष कंपनियां हिस्सा लेंगी।

आईपीएल मीडिया अधिकारों को दो भागों ब्रॉडकास्ट और डिजिटल (इंटरनेट और मोबाइल) में बांटा गया है। बीसीसीआई को उम्मीद है कि वह इस नीलामी से लगभग 20,000 करोड़ कमाएगी।

बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी ने कहा कि आईपीएल मीडिया अधिकार से होने वाली आय ऐतिहासिक हो सकती है क्योंकि इसमें कई हितधारकों की रुचि है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों श्रेणियों में कुल मिलाकर 24 कंपनियों ने इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

Leave A Reply