Breaking News : भारत वापस लौटे विंग कमांडर अभिनन्दन, वाघा बॉर्डर पर हुआ भव्य स्वागत !

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी ओर से शांति के कदम के तौर पर अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा कर दिया जाएगा।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : दो दिन पहले पाकिस्तान की हिरासत में पहुंचे देश के वीर और जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान किसी भी वक्त देश लौट सकते हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और राजनयिकों ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें कि सोमवार को भारतीय सीमा में घुस आए पाकिस्तानी विमानों का पीछा करते हुए अभिनंदन अपने मिग-21 विमान से एलओसी के पार चले गए थे। इसी दौरान उनका विमान क्रैश हो गया था। जिसके बाद वे वहीं पर सेना की गिरफ्त में फंस गए थे। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी ओर से शांति के कदम के तौर पर अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा कर दिया जाएगा। इससे पहले भारत ने पाक से कहा था कि वह तत्काल और बिना शर्त अभिनंदन को रिहा करे। पाकिस्तान ने भारत के सामने घुटने टेकते हुए अभिनंदन की बिना शर्त रिहाई पर हामी भर दी थी। देश अपने वीर सपूत का बेसब्री और बेकरारी से एकटक इंतजार कर रहा था। विंग कमांडर अभिनंदन को वाघा-अटारी बॉर्डर पर एयरफोर्स की टीम ही रिसीव करेगी। न्यूज एजेंसी ने यह साफ कर दिया है।

Leave A Reply