BSF ने किया PAK की आतंकी सुरंग का पर्दाफाश, घुसपैठ की साजिश नाकाम

भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान की नापाक साजिश को एक बार फिर से नाकाम कर दिया है. बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (BSF) को जम्मू एवं कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 14 फुट लंबी सुरंग मिली है, जिसकी खोदाई पाकिस्तानी की ओर से की जा रही थी.

इस सुरंग के जरिए पाकिस्तान आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने की फिराक में था, लेकिन BSF की सतर्कता ने उसके नापाक मंसूबों को खाक कर दिया. BSF के मुताबिक इस सुरंग के जरिए आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने की पाकिस्तान की साजिश का फिर से दुनिया के सामने पर्दाफाश हो गया है.

पाकिस्तानी रेंजर्स एक ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं और सीजफायर के लिए उच्चस्तरीय बैठक की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर से इसकी आड़ में घुसपैठ के लिए सुरंग बना रहे हैं. यह सुरंग अरनिया सेक्टर में दमला नलाह के फॉरेस्ट एरिया में पाई गई है. BSF सूत्रों के मुताबिक कुछ आतंकी या निर्माणकर्मी भी सुरंग में थे, लेकिन जब BSF जवानों ने फायरिंग की, तो वे सुरंग में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले.

Leave A Reply