Central Government ने 6 रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि कि MSP को बढ़ाने पर अपनी मंजूरी दे दी
(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : केंद्र सरकार ने दिवाली से दो सप्ताह पहले ही किसानों को डबल बोनस दे दिया है । केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रेस ब्रीफिंग दी है। प्रेस ब्रीफिंग में अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार ने आज से 6 रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि कि MSP को बढ़ाने पर अपनी मंजूरी दे दी है । तो वहीं गेंहू की एमएसपी (MSP) पर भी 110 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। सरसों का एमएसपी (Mustard MSP) 400 रुपये बढ़ाकर 5,450 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। मसूर के एमएसपी में 500 रुपये प्रति क्विंटल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेहूं, चना, मसूर, जौ, सरसों और सूरजमुखी इन सभी पर MSP बढ़ा दी गई है । सरकार का दावा है कि इस फैसले से किसानों की आय और फसलों का उत्पादन दोनों ही बढ़ेगाा।
सरकार ने कहा कि फसल वर्ष 2022-23 के लिए रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि आम बजट 2018-19 के अनुरूप है, जिसमें एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के मुकाबले कम से कम 1.5 गुना तय करने की घोषणा की गई है। सरकार ने कहा कि इससे किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिलेगा।
बयान में कहा गया कि वर्ष 2014-15 से तिलहन और दलहन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए नए सिरे से प्रयास किए गए हैं। इसके बाद दलहन और तिलहन की पैदावार काफी बढ़ी है। कृषि मंत्रालय के चौथे अग्रिम अनुमान के अनुसार तिलहन उत्पादन 2014-15 में 275 लाख टन से बढ़कर 2021-22 में 377 लाख टन हो गया है। इसी तरह दलहन की पैदावार में भी वृद्धि हुई है।