CRPF वीरों के हत्यारे अजहर मसूद को राहुल गाँधी ने कहा “जी”, फिर पीड़ा दी उन बलिदानियों की आत्माओ को !
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। जिन वीरो के लिए आज तक फूट रही है चूड़ियाँ , जिन बलिदानियों की चिताओं की आग अभी तक धधक रही है भारत वासियों के सीने में , जिनका बदला लेने के लिए जांबाज़ अभिनंदन घुस गया था पाकिस्तान की सरहदों को चीर कर के उन वीरो की आत्मा एक बार फिर से कराह उठी है जब भारत के सबसे बड़े दुश्मन और संसार के सबसे दुर्दांत आतंकियों में से एक मौलाना मसूद अजहर को राहुल गाँधी ने सार्वजानिक मंच से सबके आगे सम्मानसूचक शब्द “जी” कह कर सम्बोधित किया । इस से पहले राहुल गाँधी भारत की सेना के शौर्य पर सवाल उठा कर पहले से ही जनता के आक्रोश का शिकार हो रहे थे लेकिन इस बार जिस इस्लामिक आतंकी के हाथ हमारे CRPF वीरों के खून से रंगे थे उसी को जी कह कर बुलाना किसी को भी हैरान कर देने वाला है । जिस मसूद अजहर की लाश देखने को भारत का हर देशभक्त बेताब हो रहा है उसी आतंकी को जी कह कर बुलाने से पाकिस्तान तक ऐसा संदेश गया है जो भारत के अजहर के खिलाफ दावे को कमजोर करता है । मिली जानकारी के अनुसार मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गाँधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और नरेंद्र मोदी को खुल कर निशाने पर लिया था लेकिन अपने ही देश के प्रधानमन्त्री को अपशब्द और चोर जैसे शब्द बोलते हुए राहुल गाँधी ने CRPF जवानों के हत्यारे मौलाना मसूद अजहर को जी कह डाला । इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी तत्काल आक्रामक रुख अपना चुकी है और सोशल मीडिया पर राहुल गाँधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है ।