DEEPIKA PADUKONE :शादी के बाद बहुत सारे बच्चे चाहिए

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ):पिछले कई दिनों से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें आ रही हैं। दोनों का परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों के परिवार ने शादी की डेट भी फाइनल कर ली है। हो सकता है शादी के बाद दीपिका एक्टिंग छोड़ अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हो जाएं। ये हम नहीं बल्कि खुद दीपिका ने बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।

दीपिका ने  एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी के बाद वो एक्टिंग छोड़ सकती हैं। लाइमलाइट से बड़ी उनके लिए परिवार की खुशी है क्योंकि फैमिली से बढ़कर कुछ नहीं। दीपिका ने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि वो बहुत से बच्चे चाहती हैं। उन्होंने कहा था- मुझे नहीं पता ये कब होने वाला है. मेरा अभी कोई प्लान नहीं है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के परिवार ने मिलकर सितंबर और दिसंबर महीने में 4 डेट फिक्स की हैं। अभी इस डेट पर रणवीर और दीपिका की मुहर लगना बाकी है। हाल ही में दोनों मालदीव में छुट्टियां बिताकर वापस आए हैं।

इसी के बाद दोनों का परिवार एक-दूसरे से मिला। तारीख के साथ वेन्यू भी तकरीबन फाइनल कर लिया गया है। शादी में करीबी दोस्त और कुछ ही रिश्तेदार शामिल होंगे। कुछ दिन पहले दीपिका को अपनी मां और बहन के साथ ज्वैलरी की शॉपिंग करते भी स्पॉट किया गया था।

खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे। लेकिन रणवीर के परिवारवाले मुंबई में ही शादी करने के इच्छुक हैं। क्योंकि सिंह परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते हैं। सभी रणवीर की शादी अटेंड करना चाहते हैं।

Leave A Reply