सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर फिर बोले दिग्विजय सिंह, PM मोदी झूठ फैलाते हैं सर्जिकल स्ट्राइक के नहीं दिए सबूत

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया। कांग्रेस पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर केंद्र पर हमलावर रही है। अब एक बार फिर पार्टी के एक नेता ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने जम्मू में कहा कि सरकार ने अब तक सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं दिया है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पीएम मोदी पर फिर एक बार निशाना साधा है।  उन्होंने जम्मू में कहा कि सरकार ने अब तक सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं दिया है। केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करती है कि हमने इतने लोग मार गिराए हैं, लेकिन सबूत कुछ नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा में उन्होंने कहा कि सरकार कभी भी सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में खुलकर बात नहीं करती और न ही इस बारे में कोई स्पष्ट सबूत पेश किए गए। दिग्विजय ने सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर भी प्रधानमंत्री को घेरा। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पुलवामा हमले के वक्त CRPF अफसरों ने कहा था कि जवानों को एयरक्राफ्ट से मूवमेंट कराया जाए, पर प्रधानमंत्री नहीं माने। बता दें कि 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

BJP के प्रवक्ता ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा गैरजिम्मेदाराना बयान देना कांग्रेस पार्टी का चरित्र है। पीएम मोदी से नफरत के कारण राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह में अब देशभक्ति नहीं बची है। जब भी हमारी वीर सेना अपना पराक्रम दिखाती है तो सबसे अधिक दर्द उस देश को होता है जो विश्व में अपनी आतंकी गतिविधियों को लेकर जाना जाता है। लेकिन यह दुखद है कि दर्द भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को होता है।

Leave A Reply