दिल्ली के साकेत कोर्ट में गवाही देने लिए आई महिला पर फायरिंग, कोर्ट परिसर में हड़कंप

दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला किसी मामले में गवाही देने के लिए आई थी। इसी दौरान वकील की ड्रेस में पहुंचे हमलावर ने महिला पर फायरिंग कर दी। महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ):दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला किसी मामले में गवाही देने के लिए आई थी। इसी दौरान वकील की ड्रेस में पहुंचे हमलावर ने महिला पर फायरिंग कर दी। महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिस महिला को गोली मारी गई है उसका नाम एम. राधा है और उम्र 42 साल है। गोली मारनेवाला शख्स सस्पेंडेड वकील है। एक वकील से सहायक को एक गोली लगी है। महिला पर कोर्ट नंबर 3 के बाहर सुबह 1.30 बजे 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई। महिला को पेट में और हाथ में 3 गोलियां लगी हैं। आरोपी कैंटीन के पिछले गेट से निकलकर फरार हो गया। बताया जाता है कि महिला का आरोपी से पैसे का विवाद चल रहा है। महिला वसंत कुंज एनक्लेव की रहने वाली है। महिला एम राधा और एक वकील राजेंद्र झा के खिलाफ 1 जुलाई 2022 को साकेत थाने में 25 लाख की ठगी का केस दर्ज कराया था।आरोप लगाया था की हाई रिटर्न देने के नाम पर दोनों से उससे 25 लाख ठग लिए । उसी केस की आज सुनवाई थी। फिलहाल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।महिला वसंत कुंज एनक्लेव की रहने वाली है।

Comments are closed.