गाजियाबाद में चोर बेखौफ, लैपटॉप, LCD गहनों समेत लगभग 10 लाख की चोरी

(न्यूज़ लाइव नाउ – क्राइम): गाजियाबाद में चोर बेखौफ घूम रहे है। आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आती रहती है इसी के चलते आज सुबह गाजियाबाद के साइट 4 साहिबाबाद गांव में स्थित सरस्वती कॉलोनी में प्रातः 3:30 बजे के करीब चोरो ने लगभग 10 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया। चोर पड़ोसियों की छत से सीडी लगाकर पीड़ितों के घर घुसे और चोरी को अंजाम दिया। घर से दो LCD लैपटॉप लगभग 6 लाख के गहने कपडे समेत लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ। सुबह जब मकान मालिक (चौधरी निरंजन पाल) काम करने के लिए उठे तो उन्होंने अपने आप को अपने कमरे में बंद पाया। उन्होंने अपने पुत्र प्रदीप चौधरी को फोन लगाया की क्या वह दरवाजा बाहर से लॉक करके गया है। तो उनके पुत्र प्रदीप चौधरी ने बताया कि वह भी अपने कमरे में लोक है। तभी उन्होंने अपने पड़ोसियों को फोन किया। और मदद के लिए बुलाया। तो पड़ोस से आए कुछ लोगों ने उनका दरवाजा खोला और सारी घटना का पता चला। जब उन्होंने अपने घर की हालत देखी तो उन्होंने घर का कीमती सामान गायब पाया। बेड पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। लैपटॉप गहने नए कपड़ो समेत २ LCD गायब थी। उन्होंने इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगो के अनुसार करीब उन्होंने छत पर कुछ संदिग्धों को देखा तो लोगों ने शोर मचा दिया। तभी हड़बड़ी में चोर मकान से सटी गोदाम की दीवार को कूद कर भागे। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आगे की कारवाही शुरू कर दी है।

Comments are closed.