अयोध्या की पावन भूमि पर हुआ शास्त्रार्थ कार्यक्रम और पूर्व न्यायाधीश श्री यस यस उपाध्याय द्वारा लिखित “ग्लोबल राम “का विमोचन

अयोध्या राम कथा पार्क में भारत के अलग अलग जगहों से विद्वानों की उपस्थ्ति रही और वृहद् विषयों पर शास्त्रार्थ हुआ | एक तरीके से अब प्राचीन समय के सनातन परंपरा के शास्त्रार्थ को लेकर ये पहला कार्यक्रम आयोजित हुआ उसके साथ साथ ग्लोबल राम साहित्य का विमोचन इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विपिनचन्द्र दीक्षित, न्यायमूर्ति ज्योत्सना शर्मा ,न्यायमूर्ति गोपाल ,पूर्व न्यायमूर्ति एस एन शुक्ल, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी एवं पूर्व महाधिवक्ता मदन मोहन पांडेय के द्वारा हुआ | इसमें मध्य प्रदेश , आंध्र प्रदेश , गुजरात, दिल्ली ,वाराणसी , प्रयागराज ,गाजियाबाद ,हरिद्वार , लखनऊ के विद्वानों ने भाग लिया और वृहद् विषयों पर शास्त्रार्थ हुआ |

पूर्व न्यायाधीश यस यस उपाध्याय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के द्वारा लोगो को राम राज्य के सिद्धांतों और शास्त्रों के बारे विद्वानों ने अपने विचार रखे | सभी विद्वानों को प्रशस्ति पत्र दिया गया | सनातन धर्म की आलोचना करने वालो को शास्त्रों के माध्यम से सनातन की ताकत को समझाया साथ में ये निर्देश दिया कि बिना सनातन ज्ञान को जाने टिप्पड़ी करने वालो के विरुद्ध विद्वानों को खड़ा हो कर एक स्वर में जवाब देना चाहिए |

पूर्व न्यायाधीश एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम नारायण पराशर ने पुस्तक ग्लोबल राम का करते हुए बताया कि ये साहित्य भारत बल्कि विश्व के समस्त देशो के राजनीतिज्ञों, सविंधान और विधि के जानकारों को भी श्री राम की विकसित की गयी कई लोक प्रशाशन की विभिन्न नीतियों और आदर्शो से परिचित कराएगी |

इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रत्युष आनंद मिश्रा , पी पी एस अधिकारी डॉक्टर राजेश तिवारी , लीगल प्रोबेशन अधिकारी शिवाकांत शुक्ल भी उपस्थित रहे |

Comments are closed.