INDvsSL: रोमांचक मैच हुआ ड्रॉ, 8 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर मैन ऑफ द मैच

कप्तान विराट कोहली (104*) की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने श्री लंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के 5वें दिन अपनी पारी 8 विकेट पर 352 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी। भारत ने श्री लंका के खिलाफ 230 रनों की बढ़त ले ली है। दिन के पहले सत्र में भारतीय टीम ने अपने 4 बल्लेबाजों को खोया। भोजनकाल तक लोकेश राहुल (70), चेतेश्वर पुजारा (22), अजिंक्य रहाणे (0) और रवींद्र जडेजा (9) के रूप में अपने चार विकेट गंवाए।

दूसरे सत्र में कोहली ने टीम की पारी को संभाला। हालांकि, दूसरे छोर पर उन्हें बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला, लेकिन वह अकेले ही पिच पर डटे रहे और अपना शतक पूरा करने के साथ ही टीम को 352 के स्कोर तक पहुंचाया। इस बीच, भारतीय टीम के 3 अन्य बल्लेबाज पविलियन लौटे। रविचंद्रन अश्विन (7), रिद्धिमान साहा (5) और भुवनेश्वर कुमार (8) के रूप में दूसरे सत्र में भी 3 विकेट गिरे। कोहली के शतक के साथ ही भारतीय टीम की दूसरी पारी को 352 रनों पर घोषित कर दिया गया। श्री लंका के लिए लकमाल और शनाका ने 3-3 विकेट लिए, वहीं गमागे और परेरा को एक-एक सफलता मिली।

विराट के करियर की 50 सेन्चुरी

विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर की 50वीं सेन्चुरी स्टाइल में पूरी की। उन्होंने लकमल के ओवर की चौथी बॉल पर सिक्स मारा और 104 रन की स्कोर पर पहुंचे। ऐसा होती ही इंडियन टीम ने इनिंग डिक्लेयर भी कर दी।ये विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर की 50वीं सेन्चुरी है। ये टेस्ट करियर की उनकी 18वीं सेन्चुरी रहीं। वहीं, विराट वनडे में 32 सेन्चुरी लगा चुके हैं।104 रन की इनिंग में उन्होंने 119 बॉल का सामना किया और 12 चौके और 2 छक्के लगाए।

दूसरी इनिंग में टीम इंडिया का स्कोर बोर्डः

बैट्समैन रन बॉल 4 6
केएल राहुल बो. लकमल 79 125 8 0
शिखर धवन कै. डिकवेला बो. शनाका 94 116 11 2
चेतेश्वर पुजारा कै. परेरा बो. लकमल 22 51 3 0
विराट कोहली नॉटआउट 104 119 12 2
अजिंक्य रहाणे lbw लकमल 0 4 0 0
रवींद्र जडेजा कै. थिरिमाने बो. परेरा 9 41 1 0
आर. अश्विन बो. शनाका 7 25 1 0
रिद्धिमान साहा कै. समरविक्रमा बो. शनाका 5 23 0 0
भुवनेश्वर कुमार कै. परेरा बो. गैमेज 8 18 1 0
मोहम्मद शमी नॉटआउट 12 11 2 0

कप्तान विराट कोहली ने अपनी इस शतकीय पारी में छक्का जड़कर शतक पूरा किया। यह विराट कोहली के टेस्ट करियर का 18वां शतक रहा और इसी के साथ वह इंटरनैशनल क्रिकेट में 50 शकत ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अपनी इस 104 रन की पारी में भारतीय कप्तान ने 119 बॉल का सामना किया, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के जमाए थे। इससे पहले इस मैच की पहली पारी में विराट अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।

Leave A Reply