INDvsSL: सीरीज में विराट का लगातार तीसरा शतक, पूरी की 52वीं सेंचुरी

दिल्ली.श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 16 हजार रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 350 इनिंग्स में ये रन बनाए। कोहली के बाद साउथ अफ्रीका के बैट्समैन हाशिम अमला, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर का नंबर है। फिरोज शाह कोटला में खेले जा रहे मैच में कोहली ने 20वीं टेस्ट सेन्चुरी लगाई। ओपनर मुरली विजय ने भी इस मैच में सेन्चुरी लगाई।

विराट के सबसे तेज 16 हजार रन: 20th टेस्ट सेन्चुरी भी लगाई, दिल्ली टेस्ट में हासिल किए 7 अचीवमेंट, sports news in hindi, sports news

कोहली बने सबसे तेज 16 हजार रन बनाने वाले क्रिकेटर
बैट्समैन                इनिंग
विराट कोहली         350
हाशिम अमला        363
ब्रायन लारा             374
सचिन तेंदुलकर       376

5000 रन बनाने वाले 4th फास्टेस्ट इंडियन
बैट्समैन       -इनिंग
सुनील गावस्कर- 95
वीरेंद्र सहवाग -98
सचिन तेंदुलकर- 103
विराट कोहली- 105
विराट ने 20वीं सेन्चुरी लगा वॉर्नर की बराबरी की
कोहली ने 20th सेन्चुरी बनाकर ऑस्ट्रेलियन बैट्समैन डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली। मौजूदा वक्त में जो बैट्समैन टेस्ट मैच खेल रहे हैं, उनमें कोहली और वॉर्नर से आगे स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के एलिएस्टर कुक हैं।

विराट ने 2016 में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 2595 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ सेन्चुरी लगाकर उन्होंने 2630 रन पूरे कर लिए।

कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंडियन
विराट एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंडियन बन चुके हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। जिन्होंने साल 1999 में 2626 रन बनाए थे।

द्रविड़ को पीछे छोड़कर वे एक साल में सबसे ज्यादा रन (तीनों फॉर्मेट में) बनाने के मामले में दुनिया में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे फिलहाल रिकी पॉन्टिंग हैं, जिन्होंने 2003 में 2657 रन बनाए थे।
ये साल 2017 में विराट की तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 11वीं सेन्चुरी रही। इसके साथ ही विराट एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेन्चुरी (तीनों फॉर्मेट) लगाने के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर के बैट्समैन बन गए। विराट से आगे रिकी पोन्टिंग हैं, जिन्होंने साल 2003 में 45 मैचों में 11 सेन्चुरी लगाई थी। वहीं पहले नंबर पर सचिन तेंडुलकर हैं, जिन्होंने साल 1998 में 39 मैचों में 12 सेन्चुरी लगाई थी।

 

Leave A Reply