(न्यूज़ लाइव नाउ ) सरहद पर पाकिस्तान की शैतानी हरकतें रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आतंकवाद पर पूरी दुनिया में खुलते अपनी पोल के बीच पाकिस्तान बौखला गया है और सरहद पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। आपने आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान लगातार LoC पर फायरिंग कर रहा है। पाकिस्तान की इन हरकतों की वजह से सरहद पर युद्ध जैसे हालात हो गए हैं। पाकिस्तान भारतीय चौकी ही नहीं रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाकर भारी गोलीबारी कर रहा है। LoC पर पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों की वजह से सीमा पर स्थित स्कूलों को बंद करना पड़ा है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के बाद स्कूलों को 3 दिनों तक बंद रखने के लिए कहा गया है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से पिछले दो दिनों से एलओसी और सीमा से सटे तमाम इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। शुक्रवार को पाक की ओर से हुई गोलीबारी में रिहाइशी इलाकों में कई मोर्टार दागे गए थे जिसके कारण 2 स्थानीय नागरिकों की मौत हुई थी, जबकि बीएसएफ का एक जवान भी जवाबी कार्रवाई के दौरान शहीद हो गया