#Me Too के तहत आरोपों में पत्रकार विनोद दुआ, डाक्यूमेंट्री फिल्ममेकर निष्ठा जैन ने लगाए आरोप।
विनोद दुआ ने कहा कि “तुम्हारी औकात क्या है?” निष्ठा ने आगे लिखा है विनोद दुआ के इस व्यवहार ने उन्हें चकित कर दिया। वे रोते हुए घर पहुंची।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पत्रकार और फिल्मकार निष्ठा जैन विनोद दुआ पर उत्पीड़न पर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कि साल 1989 में से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद वे नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गई थीं। साक्षात्कार लेने वालों में जाने-माने पत्रकार विनोद दुआ भी थे। निष्ठा के शब्दों में, मैं विश्वास से भरी हुई थी। मुझे उम्मीद थी कि नौकरी मुझे मिल जाएगी। विनोद दुआ ने मुझसे सैलरी के बारे में पूछा मैंने जवाब दिया 5 हजार रुपये। इस पर विनोद दुआ ने कहा कि “तुम्हारी औकात क्या है?” निष्ठा ने आगे लिखा है विनोद दुआ के इस व्यवहार ने उन्हें चकित कर दिया। वे रोते हुए घर पहुंची। हालांकि बाद में उन्हें किसी अन्य संस्थान में नौकरी मिल गई। लेकिन एक दिन ऑफिस से निकलते हए उन्होंने देखा कि विनोद दुआ अपनी गाड़ी में उनके ऑफिस के बाहर खड़े हैं। विनोद दुआ ने निष्ठा को गाड़ी में बैठने के लिए कहा। निष्ठा ने समझा कि विनोद दुआ अपने दुर्व्यवहार के लिए खेद जताना चाहते हैं लेकिन जब निष्ठा गाड़ी में बैठी तो दुआ ने उन्हें चूमने की कोशिश की। निष्ठा के अनुसार फिर कई दिनों तक विनोद दुआ ने उनका ‘पीछा’ किया।विनोद दुआ ने अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। दुआ द-वायर में वरिष्ठ पत्रकार हैं। इससे पहले द-वायर के संस्थापकों में शामिल सिद्धार्थ भाटिया पर भी मीटू अभियान में उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं।