NIA ने दिल्ली में बरामद किए ओल्ड करंसी के 36 करोड़ रुपये, टेरर फंडिंग का शक

नई दिल्ली.नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके से 9 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 36 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। ये सभी नोट बंद हो चुके 500 और 1000 के हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस ने चार लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की हैं। NIA ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

NIA ने दिल्ली में बरामद किए 36 करोड़ के पुराने नोट, टेरर फंडिंग का शक, national news in hindi, national news

18 बॉक्स में ले जा रहे थे नोट
– एनआईए ने गिरफ्तार किए गए लोगों और बरामद पैसे का खुलासा मंगलवार को किया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक सूचना के आधार पर NIA की एक टीम ने सोमवार रात सात लोगों को हिरासत में लिया।
– ये लोग गाड़ियों में 28 बॉक्स रखे हुए थे। इनमें 500 और 1000 हजार के पुराने नोट थे। गिनती किए जाने पर ये 36 करोड़ पाए गए।
– आरोपियों के पास से चार लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की गई हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। बाद में 2 लोगों को और गिरफ्तार किया गया।
ये हुए गिरफ्तार
– एनआईए के एक अफसर ने बताया- शुरुआती पूछताछ के बाद नौ लोगों को हमने गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारियां कश्मीर में टेरर फंडिंग के सिलसिले में की गई हैं। इन सभी को बुधवार को एनआईए के कोर्ट में पेश किया जाएगा।
– गिरफ्तार लोगों के नाम हैं। प्रदीप चौहान, भगवान सिंह, विनोद श्रीधर शेट्टी (दिल्ली), दीपक तोपरानी (मुंबई), एजाज-उल-हसन (अमरोहा), जसविंदर सिंह (नागपुर), उमर मुश्ताक डार (पुलवामा), शाहनवाज मीर (श्रीनगर) और माजिद यूसुफ सोफी (अनंतनाग)।
पुराने नोटों का क्या करना चाहते थे आरोपी?
– एनआईए के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि जांच एजेंसी टेरर फंडिंग के एक दूसरे मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान, एनआईए को कुछ इनपुट मिला। हमें पता चला कि कुछ लोग कश्मीर के अलगाववादियों को पैसा पहुंचा रहे हैं।
– इन लोगों पर नजर रखी गई। उन्हें इलेक्ट्रॅानिक सर्विलांस पर रखा गया। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पुराने नोट बरामद हुए हैं लेकिन, अब इन्हें नए नोटों में नहीं बदला जा सकता।

Leave A Reply