कोच्चि ।पीएम नरेंद्र मोदी आज कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन करेंगे, साथ ही मेट्रो के पहले सफर का भी आनंद लेंगे. पीएम मोदी कोच्चि मेट्रो के 27 किलोमीटर लंबे लाइन-1 के 13 किलोमीटर के अलुवा-पलारीवट्टोम खंड पर व्यवसायिक सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। मोदी दिन में 11 बजे मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह से पहले वह पलारीवट्टोम से ट्रेन में सवार होंगे और पथदिप्पलम तक मेट्रो के सफर का आनंद लेंगे।
उद्घाटन के दौरान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू, केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम, मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, एरनाकुलम के सांसद के वी थॉमस और मेट्रो मैन ई. श्रीधरन प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे।