दो मर्डर के आरोपियों को ज्योति नगर में पुलिस ने दबोचा, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

बुधवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद दो हत्याओं के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि दोनों काफी दिनों से फरार चल रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10.48 बजे दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में पुलिस को सूचना मिली कि दो हत्याओं के 2 आरोपी यहां आने वाले हैं। इसके बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में अंबेडकरनगर कॉलेज के पीछे घेराबंद कर दी। इसी दौरान पुलिस को स्कूटी सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। जब आरोपियों को पुलिस ने जब आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): दिल्ली की पुलिस ने बुधवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद दो हत्याओं के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि दोनों काफी दिनों से फरार चल रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10.48 बजे दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में पुलिस को सूचना मिली कि दो हत्याओं के 2 आरोपी यहां आने वाले हैं। इसके बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में अंबेडकरनगर कॉलेज के पीछे घेराबंद कर दी। इसी दौरान पुलिस को स्कूटी सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। जब आरोपियों को पुलिस ने जब आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने बताया है कि दोनों छैनू गैंग के बदमाश हैं। दोनों की पहचान शहबाज उर्फ शब्बू और मिस्वा के रूप में हुई है।

बता दें कि 11 जुलाई को उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में प्रदीप और बबलू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद वेलकम थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान दोनों से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद हुई है।

Comments are closed.