स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के रचनाकार राम सुतार का निधन, 100 वर्ष की आयु में हुआ

(न्यूज़लाइवनाउ-India) स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले शिल्पकार का आज देहांत हो गया। उनकी उम्र 100 वर्ष थी।

मूर्तिकार राम सुतार का निधन 17 दिसंबर 2025 की रात्रि नोएडा में उनके घर पर हुआ। उनका निधन बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण हुआ। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे ने की।

अनिल सुतार ने बयान में कहा, “गहरे दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि मेरे पिता श्री राम वनजी सुतार का 17 दिसंबर की मध्यरात्रि को हमारे निवास पर निधन हो गया।”

और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।

Comments are closed.