(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अभी तक BCCI अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे सौरव गांगुली को हटाने के पीछे काफी विवाद भी हो चुका है। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गांगुली पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा था, जब उन्होंने मना कर दिया तो अमित शाह के कहने पर गांगुली को BCCI अध्यक्ष पद से हटाया जा रहा है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के नए अध्यक्ष बन गए हैं। बोर्ड की सालाना बैठक में मंगलवार को बिन्नी के नाम पर मुहर लग गई। इस बैठक में BCCI के सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल के साथ-साथ सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी भी मौजूद रहे। बिन्नी सौरव गांगुली की जगह लेंगे।
अभी तक BCCI अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे सौरव गांगुली को हटाने के पीछे काफी विवाद भी हो चुका है। पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गांगुली पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा था, जब उन्होंने मना कर दिया तो अमित शाह के कहने पर गांगुली को BCCI अध्यक्ष पद से हटाया जा रहा है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पार्टी की तरफ से दिए गए आधिकारिक बयान में कहा गया था कि BCCI एक स्वतंत्र संस्थान है, जिसके सदस्य और पदाधिकारी अपना फैसला खुद लेते हैं। इसमें सरकार का कहीं से कोई दखल नहीं होता है।