‘SC/ST एक्ट’ से परेशान डॉक्टर ने पकड़ी मौत की राह !

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। SC/ST एक्ट देश के एक होनहार डॉक्टर शिवम मिश्रा का काल बन गया। SCST एक्ट से परेशान डॉक्टर को कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था।। तब उसने मौत का रास्ता चुना तथा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक डॉक्टर शिवम् मिश्रा मध्यप्रदेश के सीधी जिले के चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे, जिन्होंने रविवार सुबह फांसी लगा ली तथा अपनी जान दे दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। कहा जा रहा है कि डॉक्टर शिवम् मिश्रा को उनकी एक स्टाफ नर्स प्रताड़ित कर रही थी तथा उनके खिलाफ SCST एक्ट का मुकदमा दर्ज करवा दिया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए रीवा भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक चिकित्सक शिवम मिश्रा रीवा जिले का निवासी था। पिछले चार-पांच साल के जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। चुरहट में स्थित सरकारी आवास में कपड़े से फंदा बनाकर फांसी लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर शिवम के खिलाफ 15 दिन पहले चुरहट थाने में एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज हुआ था। स्टाफ नर्स की शिकायत के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। चुरहट पुलिस मृतक के खिलाफ दर्ज हुए इस मामले की जांच कर रही थी। मामले में सीएमएचओ आरएल वर्मा का कहना है कि सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों की राय से शव पोस्टमार्टम के लिए रीवा ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम की रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave A Reply