(न्यूज़लाइवनाउ–New Delhi) हाल ही में कांग्रेस ने SIR के खिलाफ हल्ला बोला। नई दिल्ली में ‘वोट चोरी’ को लेकर भारी प्रदर्शन हो रहा है।
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस पूरे जोश में नजर आ रही है। कांग्रेस ने महारैली की व्यवस्था कर ली है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का कहना है कि, “आज होने वाली कांग्रेस की महारैली में हर बूथ से कार्यकर्ता भाग लेंगे। महारैली के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। आयोजन के मद्देनजर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।”
कांग्रेस की महारैली में आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई अन्य नेता भाग लेते हुए नजर आएंगे।
अध्यक्ष देवेन्द्र यादव आगे कहते हैं कि, “जो कार्यकर्ता अन्य राज्यों से एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंचे हैं, उनके लिए भी इंतजाम हैं। कांग्रेस सेवा दल के साथ वॉलंटियर भी नियुक्त हैं, किसी को कोई असुविधा नहीं होगी। इस महारैली के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया, होर्डिंग, बैनर और पोस्टर पूरी दिल्ली के हर एक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के क्षेत्रों में लगाए गए हैं। भाजपा की वोट चोरी को पूरी दिल्ली में उजागर किया गया है।”
भाजपा को चोर बताया
ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने भाजपा को चोर बताते हुए कहा कि, “जिस तरह देश में लोकतंत्र को बंधक रखा गया है, निश्चित तौर पर देश की यह भाजपा सरकार वोट चोरी की सरकार है। राहुल गांधी ने तमाम राज्यों में प्रेस वार्ता करके देश, मीडिया और लोगों के सामने प्रत्यक्ष रूप से एक-एक वोटर और बूथ के बारे में जानकारी सामने लाने का काम किया। मैं समझता हूं कि आज की भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करके निश्चित तौर पर एकाधिपत्य के रास्ते पर जाना चाहती है।”
और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।
Comments are closed.