(न्यूज़लाइवनाउ-Chamoli) उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार सुबह भारी बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाओं ने यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। बाजपुर के पास पहाड़ से मलबा और चट्टानें सड़क पर गिरने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया।
मार्ग पर रुक-रुककर पत्थर गिरने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय यात्री भी फंस गए। बीएड प्रवेश परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को भी रास्ता बंद होने के कारण परेशानी हुई।
इसी दौरान नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी का हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा, जिससे सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग भी पूरी तरह बाधित हो गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।सूचना मिलने के बाद सीमा सड़क संगठन की टीम मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची और मलबा तथा बोल्डर हटाने का काम शुरू किया। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है और यात्रियों की आवाजाही प्रभावित है।
Comments are closed.