VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी मिशेल के खिलाफ ED ने दायर किया आरोपत्र

दो कंपनियों-ग्लोबल सर्विसेज एफ जैड ई और ग्लोबल ट्रेडर्स तथा इसके निदेशकों में से एक डेविड सिम्स के खिलाफ भी आरोपपत्र दायर किया गया।सिम्स और मिशेल दोनों ही दो कंपनियों के निदेशक हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में बृहस्पतिवार को पूरक आरोपपत्र दायर किया।दो कंपनियों-ग्लोबल सर्विसेज एफ जैड ई और ग्लोबल ट्रेडर्स तथा इसके निदेशकों में से एक डेविड सिम्स के खिलाफ भी आरोपपत्र दायर किया गया।सिम्स और मिशेल दोनों ही दो कंपनियों के निदेशक हैं। विशेष न्यायाधीश अरविन्द कुमार ने कहा कि वह छह अप्रैल को एजेंसी के आरोपपत्र का संज्ञान लेंगे।

Leave A Reply