प्रॉपर्टी विवाद के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में जली महिला

त्तरप्रदेश के गाजियाबाद से एक प्रॉपर्टी विवाद के चलते हत्या का मामला सामने आया है। यहाँ लड़की के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रॉपर्टी विवाद के चलते जलाने का आरोप लगाया है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से एक प्रॉपर्टी विवाद के चलते हत्या का मामला सामने आया है। यहाँ लड़की के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रॉपर्टी विवाद के चलते जलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पसौंडा के रहने वाले नूर मोहम्मद ने अपनी पुत्री आसमीन की शादी डूंडाहैड़ा के रहने वाले शाहरुख से की थी। आसमीन का चार साल का एक बेटा भी है। पूर्व में आसमीन के पति शाहरुख की मृत्यु हो गई थी। बताया गया है कि तब से आसमीन व ससुराल पक्ष में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस मामले में मुकदमे भी चल रहे हैं।

रविवार सुबह आसमीन संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी स्वजन की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

Comments are closed.